28 Mar 2024, 22:19:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विनोद खन्ना की मौत की अफवाह के बाद BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2017 11:26AM | Updated Date: Apr 9 2017 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिलॉंग। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता विनोद खन्ना को लेकर रोज कोई न कोई जानकारी मिल रही है। जहां कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि उन्हें कैंसर है, वहीं सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर को भी हवा मिल रही है। इन्ही अफवाहों के बीच शनिवार को मेघालय में बीजेपी नेताओं ने दो मिनट का मौन रख कर विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि भी दे डाली। 

वहीं, बाद में जब उन्हें खबर के अफवाह होने का पता चला तो उन्होंने विनोद खन्ना के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। राज्य यूनिट की तरफ से स्पष्ट किया गया कि विनोद खन्ना को लेकर फैलाई जा रही खबरें झूठी है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मेघायल के जनरल सेकेट्री डेविड खरसाती ने कहा कि हमने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को सच मानकर गलती से मौन व्रत रख लिया। हम विनोद खन्ना के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »