25 Apr 2024, 07:10:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संघ प्रमुख मोहन भागवत की जान को खतरा, रोका जाए आने से...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2017 3:57PM | Updated Date: Apr 4 2017 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को जान का खतरा है। उन्हें जबलपुर आने से रोका जाए। उन पर हमला हो सकता है। यह फोन एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने डायल 100 को किया था।
 
फोन आने पर पुलिस अलर्ट हो गई और फोन करने वाले को तलाशा और बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। बताया जाता है कि गत दिवस डायल 100 को फोन आया कि संघ प्रमुख डॉ. भागवत पर हमला हो सकता है और उन्हे जबलपुर आने से जल्द रोक लिया जाए। यह फोन आने के बाद जबलपुर रेंज एडीजी डी श्री निवास राव, डीआईजी भगवत सिंह चौहान व एसपी डॉ. एमएस सिकरवार अलर्ट हो गए और सायबर सेल को फोन करने वाले का पता लगाने को कहा गया। 
 
सायबर सेल की टीम फोन करने वाले की खोजबीन की तो खुलासा हुआ कि मिलौनीगंज निवासी एक अधेड़ ने यह फोन किया था। पुलिस ने उसे तत्काल ही हिरासत में लिया और पूछताछ की। आरोपी व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने बाद में उसे छोड़ दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »