28 Mar 2024, 23:14:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हाफिज-लखवी में तनाव- भारत में हमले को लेकर लश्कर-ए-तैयबा जंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2017 12:54PM | Updated Date: Apr 3 2017 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आतंकी सरगना हाफिज सईद के संगठन लश्कर-ए-तैयबा में जंग छिड़ने की खबर है। खबरों के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और उसके कश्मीर इंचार्ज जकी-उर-रहमान लखवी में अनबन की खबरे सामने आ रही हैं। यह खुफिया जानकारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को हाल में ही मिली है। यह भी पता चला है कि आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी नेताओं ही हत्‍या कर घाटी में अशांति फैलाने की फिराक में हैं। 
 
लेकिन वहीं हाफिज ने लखवी को सख्त निर्देश दिए हैं कि भारत में किसी भी प्रकार के आतंकी हमले में लश्कर-ए-तैयबा का नाम ना आने पाए। हाफिज सईद ने कहा है कि संगठन की तरफ से जो भी हमले कश्मीर में किए जाएंगे उसे 'कश्मीर छोड़ो आंदोलन' के तहत किसी भी दूसरे संगठन के नाम से किए जाएंगे।
 
पाकिस्तान सरकार द्वारा हाफिज सईद को नजरबंद करने के बाद से हाफिज डरा हुआ है। उसे लगता है पाक सरकार भारत द्वारा डलवाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय दबाव के कराण एक्शन ले रही है। इसीलिए हाफिज अभी भारत में हमले करने से डर रहा है और खुद को बचाए रखने के लिए अपने आतंक संगठन लश्कर-ए-तैयबा का नाम इस्तेमाल नहीं होने देना चाहता। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »