19 Mar 2024, 13:54:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राज्यसभा में उठी मांग, सांसद बोले- सचिन-रेखा इस्तीफा क्यों नहीं दे देते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2017 6:41PM | Updated Date: Mar 30 2017 9:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राज्यसभा में सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री रेखा के इस्तीफें की मांग उठी। शून्यकाल के दौरान इस मांग को समाजवादी पार्टी के सदस्य नरेश अग्रवाल ने उठाई। उन्होंने कहा कि अगर ये दोनों सदस्य सदन में नहीं आते हैं तो इन्हें नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। नरेश अग्रवाल ने कहा मनोनीत सदस्यों की सदन में रुचि नहीं रहती है शायद इसीलिए ये सदन नहीं आते हैं।

अग्रवाल ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत राज्यसभा में 12 सदस्य मनोनीत किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट और फिल्म सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को मनोनीत किया जाता है। लेकिन ऐसे कई सदस्य सदन में नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह हो सकता है कि उनकी रुचि इसमें नहीं है, और अगर उनकी रुचि नहीं है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
 
बता दें, राज्यसभा सदस्य बनने के बाद सचिन तेंदुलकर की राज्यसभा में उपस्थिति 5 फीसदी और रेखा की उपस्थिति 10 फीसदी रही है।
 
बता दें, राज्यसभा में 12 मनोनीत सदस्य हैं। इन सदस्यों के नाम -  सचिन तेंदुलकर, रेखा, अनु आगा, संभाजी छत्रपति, स्वप्न दास गुप्ता, रुपा गांगुली, नरेंद्र जाधव, एमसी मैरीकॉम, के पारासरन, गोपी सुरेश, सुब्रमण्यन स्वामी और केटीएस तुलसी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »