20 Apr 2024, 04:19:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देशभर में गर्मी का कहर जारी, महाराष्ट्र में 46.5 डिग्री के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2017 11:55AM | Updated Date: Mar 30 2017 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मार्च महीने में ही लोगों को तेज गर्मी का एहसास हो गया है। इस बार चैत्र नवरात्र के शुरू होते है सूर्य देव के तेवर तीखे हो गए। ऐसे में ये कहाना अतिश्योक्ति न होगा कि आसमान से आग बरस रही रहे हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, हरियाणा सहित कई राज्यों में पारा मार्च महीने में 40 डिग्री पार कर गया है। यहां के रायगढ़ ज़िले के भीरा गांव में मंगलवार को पारा 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बीते दो से तीन दिनों में तापमान में करीब 10 से 12 डिग्री का उछाल आया है और पारा सामान्य से 7 डिग्री तक ऊपर चला गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक गर्म इलाकों खासकर पंजाब से गर्म हवाओं के आने की वजह से उत्तर भारत में भी गर्मी अगले 3-4 दिन तक मौसम विभाग ने ऐसी ही गर्मी जारी रहने की आशंका जताई है लेकिन अप्रैल के पहले हफ्ते में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 

महाराष्ट्र में रहा सबसे ज्यादा पारा, राज्य में गर्मी की 1 की मौत
महाराष्ट्र के रायगढ़ स्थित भीरा में गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 46.5 डिग्री के साथ यह देश में सबसे गर्म स्थान बन गया. महाराष्ट्र में गर्मी से तीन साल के बच्चे की मौत की खबर है। राज्य के अकोला में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 
राजधानी समेत तपने लगा मध्यप्रदेश
बुधवार सुबह से ही राजधानी भोपाल समेत ज़्यादातर बड़े शहरों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया था। दिन चढ़ते-चढ़ते पारा भी चढ़ने लगा। पारा चढ़ने से आम लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। हालात तो ऐसे बन रहे हैं कि गर्मी में कूलर और पंखे भी बेअसर साबित होने लगे हैं। गर्मी की वजह से सफर और भी मुश्किल हो गया है। तेज धूप के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरने लगा है। सूरज की तपिश इस कदर बढ़ गई है किन्हीं काम के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोग दिन में बाहर निकलने के लिए नकाब का सहारा ले रहे हैं।
 
मार्च में ही पारा पहुंचा 43 डिग्री
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक बीते 24 घंटो के दौरान होशंगाबाद और खरगौन में पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि बुधवार को इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई। भोपाल मौसम केंद्र ने इसके साथ ही उज्जैन, चंबल, ग्वालियर, होशंगाबाद, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भी लू की चेतावनी जारी की है।

पहाड़ों में टूटा 16 साल का रिकॉर्ड
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पारे ने मार्च में गर्मी का 16 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। देहरादून में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो तीन दिनों में देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में पारे में थोड़ी कमी आएगी। यह 35 डिग्री के आसपास बना  रहेगा। राज्यभर में इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से छह से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है।
 
कहां हो रही कितनी गर्मी
मौसम केंद्र भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक 29 मार्च बुधवार को राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान था। उज्जैन- 42.0 डिग्री, होशंगाबाद- 42.9 डिग्री, भोपाल- 40.4 डिग्री, इंदौर- 40.6 डिग्री, खंडवा- 41.1 डिग्री, जबलपुर- 40.9 डिग्री, रतलाम- 42.5 डिग्री।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »