20 Apr 2024, 18:27:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी के बारे में ये क्‍या बोल गए दिग्विजय, अब उड़ रहा मजाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2017 2:29PM | Updated Date: Mar 28 2017 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपने तीखे बयानों के चलते मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह हमेशा विवादों में रहते हैं। इस बार दिग्विजय सिंह कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी पर किए गए एक ट्वीट के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल दिग्विजय ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह को राहुल गांधी कैबिनेट का हिस्सा बता डाला।

हालांकि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने तुरंत गलती को ठीक करते हुए राहुल गांधी की जगह राजीव गांधी कैबिनेट लिख लिया। इस गलती के कारण दिग्विजय सिंह का काफी मजाक भी उड़ाया जा रहा है। कई यूजर्स ने इस बात के लिए एक बार फिर उनपर तंज कसने शुरू कर दिए। 
 
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में राजकुमारी रत्ना सिंह के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा- रतना सिंह जो की स्‍वर्गीय दिनेश सिंह की पुत्री हैं, पहले इंदिरा गांधी की कैबिनेट में थीं और बाद में राहुल गांधी की भी कैबिनेट में शामिल हुई थीं। हालांकि अपने पोस्‍ट को उन्‍होंने बाद में हटा लिया।
 
 
दिग्विजय सिंह ने पहले यह ट्वीट किया था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »