19 Apr 2024, 15:29:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इतिहास में बीएसएफ को मिली पहली महिला कॉम्‍बैट अधिकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2017 10:56AM | Updated Date: Mar 26 2017 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इतिहास रचते हुए राजस्थान की तनुश्री पारीक (25) कॉम्‍बैट (युद्ध) अधिकारी के तौर पर शनिवार को बीएसएफ का हिस्सा बन गईं। भारत की सरहद की निगहबानी करने वाले देश के सबसे बड़े अर्ध सैनिक बल के 51 साल के इतिहास में लड़ाकू भूमिका के लिए कमीशन पाने वाली वह पहली महिला हैं। उन्हें पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनाती मिली है। उनका पद असिसटेंट कमांडेंट का होगा।

बीकानेर की तनुश्री ने टेकनपुर में 67 प्रशिक्षु अधिकारियों की पासिंग आउट परेड का भी नेतृत्व किया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने परेड की सलामी ली। तनुश्री यूपीएससी द्वारा 2014 में कराई गई अखिल भारतीय परीक्षा में अधिकारी के पद के लिए चयनित हुईं थीं। गृहमंत्री ने खुद तनुश्री के कंधे पर रैंक स्टार लगाए। बीएसएफ ने 2013 में पहली बार महिलाओं को बल में शामिल करना शुरू किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »