29 Mar 2024, 19:35:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सर्बिया में 'अगवा भारतीय' का वीडियो निकला फर्जी, सुषमा से मांगी थी मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2017 10:12AM | Updated Date: Mar 24 2017 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सर्बिया में अगवा एक भारतीय की मदद करने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन बाद में पता चला कि जिस वीडियो के आधार पर उसे खोजा जा रहा था, वो फर्जी था। गुरुवार को पता चला कि उसने अपने खुद के अपहरण का नाटक रचा था।  

फर्जी था वीडियो
सर्बिया में अगवा और प्रताड़ित किए गए भारतीय को बचाने के अनुरोध पर सुषमा द्वारा प्रतिक्रिया देने के कई घंटों बाद उन्होंने गुरुवार रात कहा कि अपहरण का नाटक किया गया था और वीडियो फर्जी था। 
 
भाई के लिए मांगी थी मदद
आपको बता दें कि विदेशों में परेशानी में फंसे भारतीयों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए जानी जाने वाली सुषमा स्वराज के पास एक ट्वीट आया था। जिसमें एक व्यक्ति ने अपने भाई के लिए मदद मांगी थी और बताया था कि सर्बिया में उसे अगवा कर लिया गया है और फिरौती की मांग की गई है। अगर उन्होनें फिरौती नहीं देने पर उसकी हत्या करने की धमकी दी गई है। इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी डाला गया था। इसमें बिना कमीज पहने एक व्यक्ति दिख रहा था जिसके हाथ बंधे हुए थे और एक कोड़े से उसकी पिटाई की जा रही थी।
 
सुषमा ने किया ट्वीट
बाद में सुषमा ने ट्वीट किया था, विजय महाजन मिल गए हैं और सर्बियाई अधिकारियों की सुरक्षित पनाह में हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि इसके लिए उसे वहां भेजने वाला एजेंट जिम्मेदार है और उसे इसकी सजा मिलनी चाहिए। लेकिन बाद में देर रात सुषमा ने ट्वीट किया- राजीव, मेरे सामने सभी तथ्य हैं। आपका भाई अगवा नहीं हुआ था। उसने अगवा होने का नाटक किया था और यह वीडियो जाली है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »