18 Apr 2024, 16:04:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश की सबसे लंबी सुरंग का 2 अप्रैल को मोदी करेंगे उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2017 10:14AM | Updated Date: Mar 23 2017 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर को रामपुर जिले से जोड़ने वाली देश की सबसे लंबी सड़क सुरंग को आगामी 2 अप्रैल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित चिनैनी -नाशरी सुरंग 9.2 किलोमीटर लंबी है। ठंड के मौसम में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटाप में हिमपात होेने पर इस राजमार्ग के इस हिस्से में अक्सर जाम लग जाता था। यह सुरंग चालू हो जाने पर अब इस राजमार्ग पर हर मौसम में यातायात सुगम होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »