25 Apr 2024, 17:22:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ज्वाइन करेंगे PK, ताना देने के बाद पार्टी ने बांधे तारीफों के पुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2017 10:18AM | Updated Date: Mar 22 2017 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। यूपी में कांग्रेस पार्टी की करारी शिकस्त के बीच राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर जल्द ही इस पर फैसला ले सकते हैं। हालांकि अभी उन्होंने पार्टी ज्वाइन करने पर कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन बताया जा रहा है कि 15 दिनों के अंदर प्रशांत कांग्रेस ज्वाइन करने पर फैसला लेंगे। 

यूपी चुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रशांत किशोर निशाने पर हैं। पिछले दिनों लखनऊ स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में एक कार्यकर्ता ने पोस्टर लगाया था, जिसमें प्रशांत के बारे में सूचना देने वालों को पांच लाख रुपए इनाम के रूप में देने की बात लिखी गई थी। हालांकि, पार्टी आलाकमान को इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत इसे हटवा दिया था।
 
मंगलवार को पार्टी प्रवक्ता सुरजेवाला सहित कई कांग्रेस नेताओं ने ट्विटर पर प्रशांत किशोर की तारीफ में पुल बांधे। इसके साथ ही पंजाब में भारी जीत में उनके योगदान की सराहना की। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी उनकी तारीफ की। वहीं, यूपी हार के बाद प्रशांत किशोर ने अपने या कांग्रेस के चुनाव में उठाए गए गलत कदम पर कोई टिप्पणी नहीं की। इसके साथ ही आने वाले समय में पार्टी से उनका क्या रिश्ता रहेगा, इसके बारे में भी उन्होंने कुछ नहीं बताया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »