28 Mar 2024, 18:53:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी ने किया ऐसा काम, दर्ज होगा गिनीज बुक में नाम!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2017 12:11PM | Updated Date: Mar 21 2017 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में लड़े जा रहे सभी चुनावों में पार्टी को करारी हा‍र का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के युवा चेहरे राहुल गांधी के नेतृत्व पर अब सवाल उठने लगे हैं। वहीं, अब चुनावों में हार का सामना कर रहे राहुल का नाम गिनीज बुक में भेजे जाने की बात कही गई है।

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के एक युवा इंजीनियर ने दावा किया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होना चाहिए। विशाल दीवान नाम के इंजीनियर ने दावा किया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को करीब 27 चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए उनका नाम गिनीज में जाए।

हार के कारण दर्ज हो नाम
पिछले पांच वर्षों में हुए इन चुनावों में राहुल गांधी पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिलाने में नाकाम रहे हैं। चुनावी हार का यह अपने आप में एक अनुपम रिकॉर्ड है, इसलिए कांग्रेस उपाध्यक्ष का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया जाना चाहिए।
 
गिनीज बुक्स को चुकाया शुल्क
इस संबंध में दीवान ने गिनीज बुक्स के प्रशासन को एक पत्र लिखा है और इसके लिए उचित नामांकन शुल्क भी चुकाया है। दीवान को अपने आवेदन के रजिस्टर होने जाने की जानकारी मिल गई है। अब देखना यह है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इस आवेदन को मान्यता देती है या नहीं। इस मामले पर अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »