23 Apr 2024, 19:32:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ही हैं वो शख्स जिसकी नास्त्रेदमस ने की थी भविष्यवाणी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2017 10:46AM | Updated Date: Mar 21 2017 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने जिस व्यक्ति के बारे में भविष्यवाणी की थी, वह कोई और नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। यह मानना है बीजेपी के लोकसभा सांसद किरीट सोमैया का। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि देश में एक ऐसा नेता आएगा जो भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।  
 
लोकसभा में अनुदानों के लिए पूरक मांग का जवाब देते हुए सोमैया ने कहा- नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी की पूर्व का एक नेता भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा, वह नेता मोदी ही हैं। 16वीं शताब्दी के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने हिटलर के उत्थान, 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के गिरने सहित कई महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की हैं। 
 
कुछ समय पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने भी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था। सोमैया ने प्रत्येक चर्चा में नोटबंदी का मुद्दा उठाने पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- जब हम बजट पर चर्चा कर रहे हैं, तो इन्होंने (विपक्ष) नोटबंदी का मुद्दा उठा लिया। यहां तक कि आज भी वे नोटबंदी को उठाने से बाज नहीं आए। नोटबंदी का मुद्दा उठाकर इन्होंने अपनी इतनी क्षति पहुंचाई है कि अब लोगों को यूपी में कांग्रेस को ढूंढना पड़ेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »