29 Mar 2024, 06:25:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेरिका में भारतीयों पर हमले के बारे में सुषमा स्वराज का बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2017 1:46PM | Updated Date: Mar 15 2017 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका में भारतीयों की हत्या पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज संसद में बयान दिया। उन्होने कहा कि भारत सरकार अमेरिका में भारतीयों पर हुए नस्लीय हमलों पर नजर बनाए हुए है। भारत सरकार ने यह मुद्दा अमेरिकी सरकार के समक्ष उठाया और उन्हें अपनी चिंताओं से भी व्यक्त कराया है। विदेश मंत्री ने अपने बयान में कहा कि सरकार अमेरिका में भारतीयों पर हुए नस्लीय हमलों पर नजर बनाए हुए है। अमेरिकी प्रशासन ने हमें जल्द से जल्द न्याय का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी 28 फरवरी को कांग्रेस में दिए अपने संबोधन में इन हमलों की निंदा की। सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत सरकार अमेरिका में अपने नागरिकों पर हुए हमले की निंदा करती है। श्रीनिवास और दीप राय के परिवार वालों से मैंने खुद बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। 

विदेश मंत्री ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के उस आरोपों का जवाब दिया, जिसमें खड़गे ने कहा था कि अमेरीका में भारतीयों पर हमले हो रहे हैं और पीएम और सरकार चुप है। खड़गे ने कहा था कि हर मुद्दे पर ट्वीट करने वाले पीएम इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं। सुषमा ने कहा कि कोई भारतीय बाहर संकट में हो और बीजेपी सरकार चुप्पी साधे ऐसा हो ही नहीं सकता। 
 
बता दें कि सुषमा स्वराज का अभी कुछ ही दिन पहले ऑपरेशन हुआ था। संसद में उनका बयान खत्म होने के बाद स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उनसे कहा कि बहुत दिनों बाद आपकी दमदार आवाज संसद में सुनाई दी। इतना ही नहीं, गुर्दे के प्रत्यारोपण के बाद सुषमा स्वराज के आज पहली बार लोकसभा पहुंचने पर पूरे सदन ने उनका भावभीना स्वागत किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह लंबी आयु तक जीएं। सदन में सभी सदस्य अपने स्थानों पर खड़े हो गए और मेज थपथपाकर भावपूर्ण ढंग से स्वागत किया। स्वराज ने भी पूरी विनम्रता से हाथ जोड़ कर उन सबका अभिवादन किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »