25 Apr 2024, 10:01:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बेंगलुरु में BJP नेता की हत्या, कार से खींचकर हथियारों से काटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2017 3:38PM | Updated Date: Mar 14 2017 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार को एक बीजेपी कार्यकर्ता की अज्ञात हमलावरों ने धारदारों हथियारों से काटकर हत्या कर दी। बीजेपी नेता की हत्या सूर्य सिटी पुलिस स्टेशन के पास सुबह 5 हुई। मृतक नेता की पहचान किथगनहल्ली वासु के रूप में हुई है। वासु पंचायत सदस्य थे।
 
शुरुआती जांच में हत्या को राजनीतिक रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना एक निजी कॉलेज के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वासु सुबह मॉर्निंग वॉक पूरी करके आए थे। वो जैसे ही अपनी कार में बैठे, तभी करीब 8 की संख्या में आए हमलावरों ने वासु को कार से बाहर खींचा और धारदारों हथियारों से काटकर उनकी हत्या कर दी। 
 
वासु की हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »