28 Mar 2024, 18:51:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

होली पर पाक ने की पुंछ में फायरिंग, केंद्रीय मंत्री बोले- यह तो उसकी पुरानी आदत है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2017 3:42PM | Updated Date: Mar 13 2017 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुंछ। पाकिस्तान ने होली के दिन सीजफायर का उल्लंघन किया और पुंछ जिले के LOC पर मोटार्र के गोले दागे भारी गोलाबारी की। इस गोलाबारी में भारतीय पक्ष से कोई भी हताहत नहीं हुआ है। एक रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक- पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में होली के दिन किसी भड़कावे के पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागकर और स्वचालित हथियारों से गोलियां चलाकर संघर्ष विराम उल्लंघन किया। सीमा पर भारतीय सेना की 15 मराठालाई ने पाक गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई की। 
 
वहीं, केंद्रीय मंत्री राज्य वर्धन सिंह राठौर ने इस गोलीबारी पर प्रतिक्रिया देते कहा कि यह तो पाकिस्‍तान की पुरानी आदत है।  जब भी हमारे त्योहार होते हैं पाकिस्तान सरहद पर उसी दिन जरूर गोलीबारी करता है। दोनों तरफ से करीब चार घंटों तक गोलाबारी होती रही। इस दौरान पाक सेना द्वारा दागा गया एक मोर्टार शैल चक्का द बाग स्थित क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर पर भी गिरा।
 
ट्रेड सेंटर के प्रशासनिक भवन के शीशे टूट गए। ट्रेड सेंटर की सुरक्षा में तैनात जम्मू कश्मीर आमर्ड पुलिस के जवान बाल-बाल बच गए। पाक गोले रिहायशी क्षेत्र में भी गिरे। करमाडा गांव के पास गिरे। कुछ घरों को भी नुकसान हुए। लगातार गोलाबारी से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
 
ग्रामीण मोहम्मद बशीर और मुश्ताक अहमद का कहना है कि 12 बजे अचानक पहले पाक सेना की तरफ से गोलाबारी शुरू की गई है। जिसके बाद भारतीय सेना भी जवाबी कारवाही कर रही। शाम चार बजे गोलाबारी धमी और लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है, इसी क्षेत्र में तीन दिन पहले पाक सेना द्वारा की गई गोलीबारी में भारतीय सेना की 15 मराठालाई का एक जवान दीपक गोडजे नाथन शहीद हो गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »