29 Mar 2024, 18:30:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मिली ऐतिहासिक जीत से अभिभूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ किया सरकार बहुमत से बनती है, लेकिन चलेगी सबके मत से। यह सरकार उनकी भी है जिन्होंने साथ दिया और उनकी भी जिन्होंने साथ नहीं दिया। मोदी ने 2022 में देश की आजादी की 75 साल पूरे होने पर देश के सवा सौ करोड़ लोगों से एक ऐसा संकल्प लेने का आह्वान किया जिससे देश विकास के पथ पर आगे बढ़े और एक गौरवशाली भारत का निर्माण हो सके। प्रधानमंत्री ने कहा, इन चुनावों ने गरीबों को ताकत दी है और जब गरीब ताकतवर होगा को मध्यम वर्ग से एक बड़ा बोझ कम होगा।

मोदी ने कहा कि चुनाव एक लोक शिक्षण का महापर्व है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव को मनाने में लोग जुड़ते चले जा रहे है। मैं इसे शुभ संकेत मानता हूं। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों के चुनाव एक प्रकार से 2014 से ऐतिहासिक मैंडेट से भी दो कदम पार्टी को आगे ले जाने वाले चुनाव है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक लोक शिक्षण का माह पर्व होता है। उन्होंने कहा कि मैं न्यू इंडिया देख रहा हूं। भारत की युवा शक्ति देश का सपना है। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया नारी शक्ति की आकंक्षाओं को पूरा करेगा। नए भारत में गरीबों के लिए संभावनाओं होगी। उन्होंने कहा कि हमारी चार पीढ़िया इस जीत के लिए खप गई हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता ये पद की शोभा की हिस्सा नहीं है, सत्ता सेवा करने का अवसर है।
 
पीएम नरेंद्र मोदी के भव्य अभिनंदन समारोह में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये होली देश और भाजपा दोनों के लिए अनोखा रंग लेकर आई है। उन्होंने कहा कि यूपी की जीत हर मामले में अप्रत्याशित रही। उत्तराखंड में भी प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। मणिपुर और गोवा में भी वहां की जनता ने भाजपा को भरपूर समर्थन दिया और हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। पांचों राज्यों के चुनावों के नतीजे 2014 के लोकसभा चुनावों से भी दो कदम आगे है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »