20 Apr 2024, 12:01:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ऐतिहासिक जीत के बाद मोदी बोलें- जनता के आदेश को पूरा करेगी भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2017 7:43PM | Updated Date: Mar 13 2017 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। प्रधानमंत्री ने 300 मीटर का रोड शो किया। पैदल चलकर वे भाजपा मुख्यालय पहुंचे। 11 अशोका रोड पर भाजपा कार्यकर्ता का जमावड़ा लगा था। कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे सिंधिया समेत पार्टी के कई बड़े नेता पहुंचे। 

 
मोदी ने कहा, भाजपा की जीत से पॉलिटिकल पंडितों को हैरानी हो रही है। अमित शाह ने कहा, यह नतीजे 2014 के मैन्डेट से भी पार्टी को दो कदम आगे ले जाने वाले हैं। रविवार शाम को पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग भी होगी, जिसमें यूपी और उत्तराखंड के लिए सीएम ने नाम पर चर्चा होगी।
 
अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं होते हैं, बल्कि यह लोकशिक्षण का माध्यम भी है। उन्होंने कहा, देशवासियों और सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं। देश में हर त्यौहार से बुराइयों को हराना और आगे बढ़ने की सीख मिलती है। मैं यह कहना चाहूंगा लोकतंत्र में सरकार बनती है बहुमत से लेकिन चलती है सर्वमत से। 
 
मैं फिर एक बार पांचों राज्यों के मतदाताओं को, वहां के नागरिकों को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं, हम पर विश्वास करने के लिए। मुझे खुशी है कि ये एक ऐसा प्रधानमंत्री है जिस पर पूछा जाता है कि इतना काम क्यों करते हो, इतनी मेहनत क्यों करते हो, इससे बड़ा जीवन का सौभाग्य क्या हो सकता है। 
 
उन्होंने कहा कि अकल्पनीय भारी मतदान के बाद अकल्पनीय भारी विजय होता है, यह पोलिटिकल पंडितों के लिए विचार करने को मजबूर करता है। भावनात्मक मुद्दों के अलावा विकास एक कठिन चुनावी मुद्दा होता है। पिछले 50 सालों में विभिन्न राजनीतिक दल इस मुद्दे से कतराते रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा 'यह जीत भाजपा के लिए एक 'पवित्र आदेश' है और हम आदेश को पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर गरीब और मध्यम वर्ग की सराहना की और कहा कि उनके साथ मिलने से देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। 
 
मोदी ने कहा कि भाजपा ने इन चुनावों में विकास को मुद्दा बनाया था जबकि सभी पिछले 50 साल से विकास के इस मुद्दे को जनता के सामने ले जाने से कतराते रहे हैं। विकास के मुद्दे पर इतनी बड़ी संख्या में गरीबों के आगे आने से उन्हें एक नया हिंदुस्तान दिखाई दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »