29 Mar 2024, 17:03:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पांच महीने में 23 गुना बढ़ी चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा की संपत्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2017 1:30PM | Updated Date: Mar 9 2017 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे और तेलगू देशम पार्टी (TDP) के महासचिव नारा लोकेश की संपत्ति में पांच महीने में 23 गुना बढ़ोतरी हुई है। एमएलसी सीट के लिए सोमवार को चुनाव आयोग में दाखिल किए गए नामांकन पत्र में लोकेश ने अपनी संपत्ति 330 करोड़ रुपए बताई है। चुनाव आयोग को दिए नामाकंन पत्र के मुताबिक लोकेश के पास हेरिटेज फूड्स के 273 करोड़ के शेयर, फिक्स्ड डिपोजिट में 18 करोड़, पैतृक संपत्ति के 38.52 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं लोकेश ने 6.27 करोड़ रुपये का ऋण ले रखा है।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि रिटेज फूड्स को किशोर बियानी की अगुवाई वाली फ्यूचर रीटेल लिमिटेड को 8 नवंबर को बेच दिया गया था और इसमें 3.65 फीसदी के 295 करोड़ के शेयर अपने पास रख लिए थे। चंद्रबाबू के बेटे ने पिछले साल अपने पिता चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति 3.73 करोड़ बताई थी। साथ ही उन्होंने 3 करोड़ का बैंक लोन लेने की घोषणा भी की है। नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी की संपत्ति 33.66 करोड़ बताई गई थी। वहीं पत्नी भुवनेश्वरी परिवार के बिजनस हेरिटेज फूड की एमडी भी थी।
 
पिछले साल अक्टूबर में लोकेश ने अपनी संपत्ति 14.50 करोड़ घोषित की थी, जबकि उन्होंने बताया था कि उन पर 6.35 करोड़ रुपए का कर्ज है। वहीं उन्होंने हेरिटेज फूड्स में 2.52 करोड़ रुपए तथा अन्य कंपनियों में 1.64 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। पिछले साल की गई घोषणा के मुताबिक पूरे नायडू परिवार के पास कुल 77 करोड़ की संपत्ति थी। लोकेश ने कहा था कि विपक्ष उनके और उनके परिवार की संपत्तियों पर बेवजह की बातें करता है। वहीं उन्होंने इस बात का भी दावा किया उनका विदेशों में कोई बैंक अकांउट नहीं है।
 
नायडू का परिवार लगातार पिछले छह साल से अपनी संपत्ति की घोषणा कर रहा है। हालांकि विपक्ष इसे तमाशा बताता रहा है। इस संपत्ति की घोषणा करने के बाद YSR कांग्रेस ने नायडू परिवार पर आरोप लगाया था कि, नायडू परिवार पास काफी मात्रा में बेनामी संपत्ति है। नायडू परिवार संपत्ति को छुपा रहा है और जनता को सही जानकारी नहीं दी जा रही। इस पर पलटवार करते हुए नायडू परिवार ने कहा था कि अगर कोई साबित कर दे कि उनके पास घोषित संपत्ति के अलावा भी संपत्ति है तो वह संपत्ति उसे दे देंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »