19 Apr 2024, 20:02:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ग्राहकों को बड़ी राहत- देशभर में एक ही रेट पर मिलेगा मिनरल वाटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2017 10:50AM | Updated Date: Mar 7 2017 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय ने गर्मी की शुरुआत के साथ ही ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। अब देशभर में बोतलबंद पानी यानी मिनरल वाटर एक ही रेट पर मिलेगा। उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। 

यह फैसला लगातार बोतलबंद पानी पर मनमानी कीमतें वसूलने की शिकायतों के बाद लिया गया है। उपभोक्ता मंत्रालय ने आदेश जारी कर कहा है कि अब देशभर में एअरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और मॉल सहित सभी जगह एक ही कीमत पर बोतलबंद पानी मिल सकेगा। 
 
केंद्रीय मंत्री पासवान ने ट्वीट कर कहा है कि उपभोक्ता मंत्रालय के उपभोक्ता फोरम में अलग-अलग जगह पर वसूली जाने वाली कीमतों से जुड़ी शिकायतें बड़े पैमाने पर आ रही थीं। इससे पता चला कि कंपनियों द्वारा बाकायदा अलग प्रिंट रेट दर्ज किया गया था। मंत्रालय ने कंपनियों से जवाब भी मांगा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »