24 Apr 2024, 14:23:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूर्व पाक NSA का खुलासा- 26/11 मुंबई हमले में था पाकिस्तानी आतंकियों का हाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2017 4:35PM | Updated Date: Mar 6 2017 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महमूद अली दुर्रानी ने कहा है कि 26/11 मुंबई हमले को पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने ही अंजाम दिया था। भारत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दुर्रानी ने यह बड़ा बयान दिया है। 
 
पाकिस्तान के पूर्व एनएसए ने 19वीं एशियाई सुरक्षा कॉन्फ्रेंस में कहा- साल 2008 में मुंबई में आतंकी हमले को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन ने अंजाम दिया था। 26/11 मुंबई आतंकी हमला सीमा पार आंतकवाद का एक उदाहरण है। 
 
पूर्व एनएसए दुर्रानी ने कहा कि जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद की कोई उपयोगिता नहीं है औऱ उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि भारत की तरफ से हाफिज सईद को मुंबई आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जाता रहा है। हालांकि पाकिस्‍तान हर बार सबूतों के अभाव की बात कहकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ता रहा है। 
 
अहम बात ये है कि जब दुर्रानी ने इंस्‍टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्‍टडीज एंड एनालिसिस के कार्यक्रम में बयान दिया, उस वक्त रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर भी मौजूद थे। पर्रिकर ने कार्यक्रम के दौरान कहा- भारत-अफगानिस्‍तान कई दशकों से परोक्ष युद्ध के शिकार हुए हैं। दुनिया के सामने आतंकवाद अंतरराष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। 
 
मुहम्मद अली दुर्रानी मुंबई में हुए आतंकी हमले के समय पाकिस्तान में सुरक्षा के सबसे बड़े पद यानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर थे। पहली बार उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि अजमल कसाब पाकिस्तानी था। बता दें कि जब उन्होंने कसाब के पाकिस्तानी होने की बात कही थी तो तुरंत पाकिस्तान ने दुर्रानी को पद से हटा दिया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »