26 Apr 2024, 01:37:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार बनते ही गायत्री को पाताल से ढूंढकर भी जेल में डालेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2017 1:35PM | Updated Date: Mar 6 2017 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उप्र में बीजेपी की सरकार बनते ही बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। शाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि गुनाहगारों का गिरेबां पकड़ो, आपसे नहीं होगा अखिलेश, ना करना हो तो ना करो। 

11 मार्च को भाजपा की सरकार बनेगी तो हम गायत्री प्रजापति को पाताल से भी ढूंढकर सलाखों के पीछे डाल देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस ने अखिलेश के खासमखास गायत्री के खिलाफ बुंदेलखंड की एक माता और बेटी के बलात्कार के आरोप पर एफआईआर नहीं दर्ज की। 
 
मां-बेटी को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा और शीर्ष अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई। शाह ने कहा कि उसके बाद भी छह दिन तक गायत्री चुनाव प्रचार करते रहे और पुलिस ने उन्हें नहीं पकड़ा। गायत्री ने 27 फरवरी को वोट भी डाल दिया, तब भी नहीं पकड़ा। कहते हैं कि गायब हो गए, फिर कहते हैं कि सरेंडर करो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »