28 Mar 2024, 22:53:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केरल के CM का सिर काटकर लाने वाले को मिलेगा 1 करोड़ का इनाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2017 4:38PM | Updated Date: Mar 2 2017 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर प्रचार प्रमुख डॉ. कुंदन चंद्रावत ने बुधवार को सार्वजनिक मंच पर एक विवादित बयान दिया है। चंद्रावत ने कहा कि कोई स्वयंसेवकों के हत्यारे केरल के सीएम का सिर काटकर ला दे तो मैं अपनी संपत्ति में से एक करोड़ उसके नाम कर दूंगा। वे केरल में हो रही हिंसा के विरोध में शहीद पार्क पर हुई जनाधिकार समिति की सभा को संबोधित कर रहे थे।
 
सभा में सांसद चिंतामणि मालवीय और विधायक मोहन यादव भी मौजूद थे। डॉ. चंद्रावत इतने पर ही नहीं स्र्के। उन्होंने कहा- गोधरा को भूल गए क्या। 56 मारे थे, 2 हजार को कब्रिस्तान पहुंचा दिया। जमीन के अंदर घुसा दिया, इसी हिंदू समाज ने। 300 प्रचारक और कार्यकर्ताओं की हत्या की है तुमने। वामपंथियों सुन लो, तीन लाख नरमुंडों की माला भारत माता को पहनाएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »