19 Apr 2024, 11:43:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BCCI का प्रतिनिधित्व करते हैं सहवाग, भारत का नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2017 10:57AM | Updated Date: Mar 1 2017 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट और छात्र नेता उमर खालिद ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग भारत के लिए नहीं बल्कि BCCI के लिए खेलते थे।
 
उमर खालिद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, ‘वीरेंद्र सहवाग BCCI के लिए खेलते थे, उन्होंने भारत को कभी रीप्रेजेंट नहीं किया। जो हजारों स्टूडेंट आज दिल्ली यूनिवर्सिटी में पहुंचे थे वे लोग भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। नए भारत को बनाने के लिए समानता, न्याय और आजादी की जरूरत है।’
 
ग्रैजुएशन फर्स्ट इयर की स्टूडेंट गुरमेहर के समर्थन में लिखी गई अपनी फेसबुक पोस्ट में उमर ने कहा कि सहवाग BCCI के लिए खेलते हैं, वह भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करते। मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में जो हजारों छात्र और शिक्षक प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे, वे भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे एक नए भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसकी परिकल्पना समानता, न्याय और आजादी पर आधारित है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »