26 Apr 2024, 00:37:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महिलाएं अगर जींस और टी-शर्ट पहनें तो उन्हें समुद्र में डूबा दो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2017 10:10AM | Updated Date: Feb 28 2017 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवनंतपुरम। महिलाओं के पहनावे को लेकर अकसर नेताओं द्वारा विवादित टिप्पणियां की जाती रही हैं, लेकिन इस बार इस विवाद में एक ईसाई धर्मगुरु का नाम सामने आया है। केरल के एक पादरी का कहना है कि जींस, टी-शर्ट, शर्ट ये सब पुरुषों के कपड़े हैं, इन्हें पहनने वाली महिलाओं के शरीर पर पत्थर बांधकर समुद्र में डुबो देना चाहिए। जैस्मिन पीके नाम की एक लड़की ने पादरी के बयान का वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है। पादरी के नाम का खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन बयान सुर्खियों में आ गया है। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पादरी का कहना है, महिलाएं पुरुषों को एक्साइट करने के लिए उनके कपड़े पहनती हैं। चर्च में ये सब करके आने की जरूरत नहीं है। पादरी ने बाइबिल का हवाला देते हुए कहा कि पुरुषों को महिलाओं के कपड़े नहीं पहनना चाहिए, इसी तरह महिलाओं को भी पुरुषों के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हो तो आप गॉड का अपमान करते हो। पादरी ने महिलाओं के लिए चूड़ीदार कपड़े को सबसे बेहतर बताया। इस पादरी ने कहा कि सबसे बेहतर पोशाक  चूड़ीदार है, लेकिन जब महिलाओं के अंदर शैतान घुस जाता है तो वे दुपट्टा फेंक देती हैं और उसके बिना ही आती-जाती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »