20 Apr 2024, 19:53:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाशिवरात्रि पर कोयंबटूर में 112 फुट ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा कड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2017 10:46AM | Updated Date: Feb 25 2017 3:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की 112 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पीएम आज महाशिवरात्रि पर कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में आदियोगी शिव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। ईशा फाउंडेशन के ईशा योग केंद्र में इस मूर्ति की स्थापना है की गई है।
 
यह प्रतिमा मुक्ति का प्रतीक है और उन 112 मार्गों को दर्शाता है, जिनसे इंसान योग विज्ञान के जरिए अपनी परम प्रकृति को प्राप्त कर सकता है। इसे ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने डिजाइन किया है। इतनी बड़ी शिव की प्रतिमा अपने आप में बड़ी अनोखी है। यही कारण है कि इस भव्य चेहरे की प्राण-प्रतिष्ठा को एक गंतव्य स्थल के रूप में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने अपने आधिकारिक अतुल्य भारत अभियान में शामिल किया है।
 
112 फुट ऊंची इस प्रतिमा को स्टील से बनाया गया है और धातु के टुकड़ों को जोड़कर इसे तैयार किया गया है। नंदी को भी बड़े खास तरीके से तैयार किया गया है। धातु के 6 से 9 इंच बड़े टुकड़ों को जोड़कर नंदी का ऊपरी हिस्सा तैयार किया गया है। इसके अंदर तिल के बीज, हल्दी, पवित्र भस्म, विभूति, कुछ खास तरह के तेल, थोड़ी रेत, कुछ अलग तरह की मिट्टी भरी गई। इसके अंदर 20 टन सामग्री भरी गई है और फिर उसे सील कर दिया गया। यह पूरा मिश्रण एक खास तरह से तैयार किया गया है। 
 
कोयंबटूर पुलिस के अनुसार प्रधानमंत्री की एक दिन की यात्रा के दौरान शहर और उसके आसपास कड़ा सुरक्षा घेरा होगा। उन्होंने बताया कि मोदी के शहर के बाहरी इलाके में स्थित सुलूर हवाईअड्डे पर शाम करीब साढ़े पांच बजे पहुंचने की संभावना है जिसे देखते हुए 'पांच स्तरीय' सुरक्षा की तैयारी पर चर्चा करने के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक की गई।
 
पुलिस ने कहा कि प्रधानमंत्री आयोजन स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। जिला कलेक्टर टी एन हरिहरन की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के पुलिस आयुक्त अमाल राज, पुलिस अधीक्षक राम्या भारती, हवाईअड्डे के निदेशक प्रकाश रेड्डी, जिले के वरिष्ठ अधिकारी और योग केंद्र के कुछ प्रतिनिधि शामिल हुए। सुरक्षा घेरे के तहत करीब 4,000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। मोदी करीब तीन घंटे तक यहां होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »