25 Apr 2024, 09:15:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एसबीआई के एटीएम के निकला 'चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया' वाला 2000 का नोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 8:23PM | Updated Date: Feb 22 2017 8:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली पुलिस दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के एक एटीएम से नकली नोट निकलने के मामले की जांच कर रही है। मामला दिल्ली के संगम विहार इलाक़े का है। संगम विहार थाना प्रभारी के मुताबिक़ रोहित नाम के युवक ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम से नकली नोट निकलने की शिकायत दी है जिस पर एफ़आईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भारत सरकार ने नवंबर में पाँच सौ और हजार रुपए के नोट बंद कर दो हजार रुपए और पांच सौ रुपए के नए नोट जारी किए थे। फर्जी नोट पर आधिकारिक निशान की जगह एक छोटे बॉक्स में 'चूरन लेबल' लिखा हुआ है, जबकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह इंटरटेनमेंट बैंक ऑफ इंडिया दर्ज है। साथ ही इसमें धारक को 2000 रुपये की जगह 2000 'कूपन' की बात लिखी हुई है। केंद्रीय सरकार की जगह बच्चों की सरकार (चिल्ड्रेन्स गर्वनमेंट) का जिक्र है। नोट पर आरबीआई की मुहर की जगह 'PK' दर्ज है।
 
एटीएम में जिस शख्स ने आखिरी बार पैसे डाले थे, उसकी पहचान सीसीटीवी से हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इस एक घटना के अलावा किसी अन्य ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। संभवत: कुछ ही नोट बदले गए थे। हमें यह पता लगाना है कि किस वक्त असली नोटों की जगह इन नकली नोटों को बदला गया। इस घटना को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, 'जब एक प्रधानमंत्री सही ढंग से नोटों की छपाई नहीं कर सकता, तो फिर वह देश कैसे चला सकता है? उन्होंने पूरे देश को हंसी का पात्र बनाकर रख दिया है।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »