29 Mar 2024, 02:52:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फेसबुक पर सबसे लोकप्रिय पीएम, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुत पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 12:08PM | Updated Date: Feb 22 2017 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल साइट फेसबुक पर विश्व में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व के नेता बन गए हैं। मोदी को फेसबुक पर चार करोड़ लोग फॉलो करते हैं। दो करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मोदी से बहुत पीछे हैं।

बर्सन-मार्सटेलर की एक रिपोर्ट के अनुसार तीसरे नंबर पर भारत के पीएमओ का अकाउंट है, जिसके 1.3 करोड़ फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप-20 नेताओं में भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (9वें) और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (16वें) भी हैं। 
वैश्विक नेताओं के बीच लोगों से सबसे ज्यादा संवाद (लाइक्स, कमेंट्स और शेयरिंग) हासिल करने के मामले में भी मोदी सबसे ऊपर हैं।
 
अपनी मां के साथ अपलोड की गई मोदी की फोटो 2016 की दूसरी सबसे मशहूर पोस्ट थी। मोदी का पेज 16 करोड़ 90 लाख इंटरएक्शंस के साथ पहले पर रहा तो 5 करोड़ 80 लाख इंटरएक्शंस के कंबोडिया के प्रधानमंत्री समदेक हुन सेन दूसरे नंबर पर हैं। बराक ओबामा का पेज 3 करोड़ 60 लाख इंटरएक्शंस के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »