24 Apr 2024, 05:39:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी से मिला अमेरिकी कांग्रेस का शिष्टमंडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2017 9:46PM | Updated Date: Feb 21 2017 9:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी कांग्रेस के 26 सदस्यीय द्विदलीय शिष्टमंडल ने यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने भारत यात्रा पर आये कांग्रेस के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका में नयी सरकार के बाद हो रही इस यात्रा से द्विपक्षीय आदान प्रदान बढाने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अपनी सकारात्मक बातचीत को याद करते हुए कहा कि दोनों देशों ने पिछले ढाई वर्षों में मजबूत हुए संबंधों को और प्रगाढ बनाने के प्रति वचनबद्धता भी प्रकट की। उन्होंने भारत-अमेरिका भागीदारी को कांग्रेस के दोनों सदनों के समर्थन का भी उल्लेख किया।

मोदी ने दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढाने सहित ऐसे कई क्षेत्रों के बारे में अपने विचार रखें जिनमें दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं। इस संदर्भ में उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था और समाज को समृद्ध बनाने में भारत की कुशल प्रतिभाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कुशल पेशेवरों के आवागमन के बारे में संतुलित और दूरदृष्टि पर आधारित दृष्टिकोण अपनाने का अनुरोध भी किया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »