19 Apr 2024, 01:06:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हामिद अंसारी 5 दिन की रवांडा और यूगांडा की यात्रा पर रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2017 3:22PM | Updated Date: Feb 19 2017 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी रवांडा और यूगांडा की पांच दिन की यात्रा पर आज रवाना हो गए। उप राष्ट्रपति की यात्रा का उद्देश्य दोनों अफ्रीकी देशों के साथ भारत के संबंधों को प्रगाढ़ बनाना है। अंसारी के साथ उनकी पत्नी सलमा अंसारी भी हैं। इसके अलावा उप राष्ट्रपति के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला और चार सांसद भी हैं। दोनों देशों की यात्रा में उद्योगजगत का एक प्रतिनिधिमंडल भी उप राष्ट्रपति के साथ जा रहा है।
 
उप राष्ट्रपति यात्रा के पहले चरण में 19 से 21 फरवरी तक रवांडा की यात्रा पर रहेंगे। रवांडा और भारत के संबंध सौहार्द्र पूर्ण हैं और दोनों देश अंतराराष्‍ट्रीय मंचों पर सहयोग करते रहे हैं। अंसारी यात्रा के दौरान रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कगामे से मुलाकात करेंगे और अंतराराष्‍ट्रीय मुद्दों के अलावा आपसी निवेश और व्यापार बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। 
 
अंसारी रवांडा विद्यालय में एक व्याख्यान देंगे और 'जनसंहार संग्रहालय' में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा वह रवांडा में भारतीय समुदाय से मिलेंगे और रवांडा के प्रधानमंत्री द्वारा अपने सम्मान में दिए जाने वाले एक भोज में शामिल होंगे। यात्रा के अगले चरण में उप राष्ट्रपति यूगांडा जाएंगे। 
 
भारत और यूगांडा के संबंध ऐतिहासिक रहे हैं। दोनों देशों के बीच आर्थिक एवं व्यापार बढ़ रहा है। दोनों देश द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा अंतराराष्‍ट्रीय महत्व के मुद्दों पर भी विचार विमर्श करेंगे। उपराष्ट्रपति 21 से 23 फरवरी तक यूगांडा की यात्रा पर रहेंगे। अंसारी यूगांडा के राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और कंपाला में भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »