24 Apr 2024, 21:23:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। इसरो ने पहली बार अपने किसी लॉन्च रॉकेट से सेल्फी ली है। इंडियन स्पेस रिसर्च आॅर्गनाइजेशन ने बुधवार को अपने रॉकेट पीएसएलवी के जरिए 104 सैटेलाइट्स की लॉन्चिंग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। पीएसएलवी-सी37 (पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल) रॉकेट के जरिए ये सैटेलाइट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 9:28 बजे लांच किए गए, जिनकी इसरो के आॅन बोर्ड कैमरों से सेल्फी भी ली गई है। इसरो ने इसका सेल्फी वीडियो जारी किया है। ये कैमरे रोजाना पृथ्वी की सतह के हर हिस्से के वर्चुअली स्नैपशॉट लेंगे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »