25 Apr 2024, 00:45:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शादी में 5 लाख से ज्यादा खर्च किए, तो गरीब लड़की की शादी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2017 8:28PM | Updated Date: Feb 15 2017 8:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शादी विवाह में फिजूलखर्ची रोकने, अतिथियों की संख्या सीमित करने और समारोह के दौरान परोसे जाने वाले व्यंजनों को सीमित करने के मकसद वाला एक निजी विधेयक लोकसभा में पेश जाएगा। इसमें यह प्रावधान किया गया है कि जो लोग शादी ब्याह में 5 लाख रुपए से अधिक राशि खर्च करते हैं, वे गरीब परिवार की लड़कियों के विवाह में योगदान करें। लोकसभा में कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन यह निजी विधेयक पेश करेंगी जिसमें कहा गया है कि अगर कोई परिवार विवाह के दौरान 5 लाख रुपए से अधिक राशि खर्च करता है, तब उसे गरीब परिवार की लड़कियों के विवाह में इसकी 10 प्रतिशत राशि का योगदान देना चाहिए।

लोकसभा के आगामी सत्र में में विवाह विधेयक 2016 एक निजी विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा। रंजीत रंजन ने कहा कि इस विधेयक का मकसद विवाह में फिजूलखर्ची रोकना और सादगी को प्रोत्साहन देना है। उन्होंने कहा, ‘शादी दो लोगों का पवित्र बंधन होता है और ऐसे में सादगी को महत्व दिया जाना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से इन दिनों शादी विवाह में दिखावा और फिजूलखर्ची बढ़ गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »