20 Apr 2024, 04:26:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनाव का जायजा लेने आया विदेशी प्रतिनिधिमंडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2017 3:05PM | Updated Date: Feb 14 2017 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पांच देशों का एक प्रतिनिधिमंडल विधानसभा चुनावों का जायजा लेने और उनसे सीख लेने के लिए इन दिनों भारत आया हुआ है। इस 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में रूस ,मिश्र, नाम्बिया, किर्गिस्तान और बंगलादेश के सदस्य हैं। प्रतिनिधिमंडल देहरादून रवाना हो गया जहाँ वह कल विधानसभा चुनाव के मतदान का जायजा लेगा और भारत की चुनाव प्रक्रिया से अवगत होगा।

प्रतिनिधिमंडल ने कल चुनाव आयोग के कार्यालय का दौरा किया और पांच विधानसभाओं के चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने भारतीय लोकतंत्र और चुनाव की खूबियों से उन्हें अवगत कराया। उन्हें वी वी पेट स्वीप कार्यक्रमों के अलावा चुनावी कानून, चुनावी खर्च तथा चुनावी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। उनके सामने मतदान संबंधी उपकरणों आदि का प्रदर्शन भी किया गया। यह प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के इलेक्टोरल विजिटर प्रोग्राम के तहत भारत के दौरे पर आया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »