20 Apr 2024, 00:09:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब स्नो स्कूटर से चीन सीमा पर गश्त करेंगे जवान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2017 3:33PM | Updated Date: Feb 13 2017 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के जवान अब स्नो स्कूटरों से चीन से लगती सीमा पर गश्त करेंगे। पांचों शक्तिशाली स्कूटर अमेरिकी फर्म ने बनाए हैं। इन स्कूटरों को लद्दाख, उत्तराखंड और सिक्किम में अत्यंत ऊंचाई वाले सीमा ठिकानों पर तैनात किया गया है।
 
आइटीबीपी के प्रवक्ता डिप्टी कमांडेंट विवेक के पांडे ने बताया, ये स्नो स्कूटर बल के आधुनिकीकरण के तहत खरीदे गए हैं। इन आधुनिक स्कूटरों की कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। इनपर दो कर्मी सवार होंगे। इनमें से एक चालक और दूसरा सह सवार होगा। वे अपने साथ राइफल और गोलियां भी रखेंगे और पहाड़ के 45 डिग्री ढलान पर भी व्यवस्थित रह सकेंगे। बर्फ के बीच उन्हें 278 किलोग्राम की मशीन ग्लाइड की सहायता वाले चेनकेस बेल्ट का सहारा मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »