16 Apr 2024, 12:38:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मन की बात ने मुझे पूरे देश के लोगों से जोड़ा: मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2017 3:03PM | Updated Date: Feb 13 2017 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'रेडियो दिवस'पर कहा कि 'मन की बात' ने पूरे देश के लोगों से जोड़ा है और यह  संवाद, शिक्षण और विचारों के सम्प्रेषण का उत्तम जरिया है। मोदी ने इस अवसर पर  अपने संदेश में कहा मैं सभी रेडियोप्रेमियो और रेडियो इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों को इस माध्यम को सक्रिय और गतिशील बनाये रखने के लिए बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि संवाद करने के लिए वह भी रेडियो का उपयोग करते हैं और मन की बात ने उन्हें पूरे देश के लोगों से जोड़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मन की बात के सभी भाग नरेन्द्रमोदीडॉटइन/मन-की-बात पर सुने जा सकते हैं। मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने के तुरन्त बाद रेडियो पर मासिक मन की बात कार्यक्रम शुरू किया था। यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित किया जाता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »