28 Mar 2024, 21:16:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कल्पना-सुनीता के बाद अब शावना पांड्या भरेंगी स्पेस की उड़ान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2017 11:18PM | Updated Date: Feb 9 2017 11:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Untitled-8
  • Untitled-9
  • Untitled-10
  • Untitled-11
  • Untitled-12
  • Untitled-13
  • Untitled-15

मुबंई। कनाडा की अलबर्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर शावना पंड्या एक न्यूरो सर्जन हैं। वे अंतरिक्ष मिशन के एस्ट्रोनॉट की तैयारी भी कर रही हैं। शावना तीसरी भारतीय होंगी, जो कल्पना चावला और सुनीता विलियम के बाद अंतरिक्ष मिशन पर जाएंगी। 

कौन है शावना

कनाडा में जन्मी 32 साल की शावना उन दो अंतरिक्ष यात्रियों में से है, जिन्हें सिटीजन साइंस एस्ट्रोनॉट कार्यक्रम के तहत 3200 प्रतिभागियों में से चुना गया है। वह 2018 में अतंरिक्ष में जाने वाले मिशन का हिस्सा होंगी। इस मिशन में कुल आठ लोग अतंरिक्ष में जाएंगे। शावना अभी भारत आई हुई है। उनका परिवार फिलहाल मुंबई में रहता है। 

सिंगर, लेखक और ताइक्वांडो चैंपियन

शावना ने बताया कि एस्ट्रोनॉट बनना उनका बचपन का सपना है। लेकिन उन्हें डॉक्टरी ज्यादा पसंद थी। पंड्या ओपरा सिंगर, लेखक, इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियन है, इसके अलावा उन्होंने नेवी सील की ट्रेनिंग ले रखी है। 

शावना बताया कि वे 2018 वाले अंतरिक्ष मिशन में बायो मेडिकल और मेडिकल साइंस पर प्रयोग करेंगी। उनके प्रोजेक्ट का नाम पोलर सबऑर्बिट साइंस है। इसके तहत वे जलवायु परिवर्तन पर अध्ययन करेंगी।

100 दिन ली ट्रेनिंग

पंड्या ने फ्लोरिडा में 100 दिन का पानी के अंदर प्रशिक्षण लिया है। इस प्रशिक्षण में पंड्या के साथ कनाडा, अमेरिका और स्पेन के दस अन्य प्रतिभागी भी हैं। पोलर सबआर्बिटल साइंस इन द अपर मेसोस्फीयर्स (पीओएसएसयूएमएस) प्रोजेक्ट के लिए यह प्रशिक्षण अमेरिका के इबरी-रिडिल एरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी में हो रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »