19 Apr 2024, 20:51:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब टि्वटर पर गंदी बात करने पर बंद हो जाएगा आपका अकाउंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2017 12:03PM | Updated Date: Feb 9 2017 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने बुधवार को कहा कि वह जल्द ही अपने फीचरों में ऐसे बदलाव करने वाला है जिसमें गालीगलौज करना और अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल करना मुश्किल हो जाएगा। अगर कोई भी इस तरह के मामले में संलिप्त पाया गया तो उसका अकाउंट हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।
 
कंपनी ने कहा है कि गलत भाषा के इस्तेमाल करने वालों लोगों की पहचान कर ली गई है। उनके अकाउंट को बंद किया जाएगा। अगर वे नया अकाउंट बनाते हैं तो उसे भी डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। इस मामले से जुड़ी जानकारी ट्विटर के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंजीनियरिंग एड हो ने ट्वीट करके दी। 
 
ट्विटर को और अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए इस के ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कंपनी इसके अलावा उन भद्दे और कम गुणवत्ता वाले रिप्लाई को नहीं दिखाएगा जिनके चलते कई बार लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ट्विटर ने कहा कि यह सभी फीचर आने वाले सप्ताह में दिखने शुरू हो जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »