25 Apr 2024, 10:10:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में 5.8 तीव्रता का भूकंप, NDRF की टीमें उत्तराखंड रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2017 10:48PM | Updated Date: Feb 7 2017 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली-एनसीआर पूरे उत्तर भारत में सोमवार की रात 10:30 के आसपास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। 

दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, देहरादून, मथुरा, शामली, सहारनपुर, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दिल्‍ली में कुछ दफ्तरों में बैठे लोगों ने भी यह झटके महसूस किए। 
 
भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जमीन के 33 किमी अंदर बताया जा रहा है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई इलाको में इसे महसूस किया गया। अब तक किसी तरह के जान माल की नुकसान की खबर नहीं है।
 
दिल्ली में भूकंप के झटके लगभग 15 सेकेंड तक इसे महसूस किए गए है। अभी भी कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए हैं और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
 
पीएम मोदी ने भूकंप को लेकर हालात का जायजा लिया, उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों को लेकर बातचीत की। साथ ही केंद्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रभावित राज्यों से मांगी रिपोर्ट। भूकंप के बाद NDRF की 4 टीमें उत्तराखंड रवाना हो गई है। 
 
मप्र में भी भूकंप के हल्के झटके 
देश के उत्तरी हिस्से में आए भूकंप का असर मध्यप्रदेश के उत्तरी अंचल में भी महसूस किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ, छतरपुर और सागर में मामूली झटके महसूस किए गए। हालाकि इस वजह से किसी भी प्रकार की हानि की सूचना नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »