25 Apr 2024, 23:33:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सांसद के निधन के बावजूद बजट पेश करने पर विपक्ष ने उठाए सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2017 10:44AM | Updated Date: Feb 1 2017 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सांसद ई अहमद के निधन के बाद आज बजट पेश होने को लेकर सुबह संशय बना हुआ था क्योंकि आमतौर पर संसद के मौजूदा सदस्य के निधन के बाद संसद को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया जाता है। लेकिन बुधवार को सदन में उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद बजट पेश किया गया। 
 
संसद में बजट पेश होने से पहले लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन ने लोकसभा में पूर्व मंत्री ई अहमद के निधन पर शोक प्रकट किया। सदन ने 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सम्मान में सदन को कल स्थगित रखा जाएगा। स्पीकर ने कहा कि अहमद को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को सदन स्थगित रखा जाएगा। स्‍पीकर ने कहा- सांसद ई अहमद निधन दुखद है, पूरा सदन उन्हें श्रद्धांजलि देता है। इस बीच, नरेंद्र मोदी ने अहमद के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। 
 
कांग्रेस ने जताई आपत्ति 
कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और सांसद ई अहमद के निधन के बावजूद बजट पेश करने पर आपत्ति जताई थी। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अभी 31 मार्च नहीं आई है। वित्त वर्ष पूरा होने में 31 मार्च तक का समय है।
 
उन्होंने कहा कि बजट पेश करने के लिए अभी काफी समय है, सरकार को बजट एक दिन के लिए स्थगित कर देना चाहिए था। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बजट के लिए केंद्र सरकार ने अहमद की मौत की खबर छुपाई। खुद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्रकारों से बातचीत में इस बात की आशंका जताई है। 
 
अहमद के निधन से दु:खी मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमद के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि उन्हें मुस्लिम समुदाय को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। मोदी ने ट्वीट किया - अत्यधिक कर्मठता के साथ देश की सेवा करने वाले दिग्गज नेता ई़ अहमद के निधन से दु:खी हूं। मैं संवेदनाएं प्रकट करता हूं।
 
परिवार को नहीं दिया मिलने 
ई अहमद की मौत की पुष्टि को लेकर भी विवाद हुआ। ई अहमद के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया था कि उन्हें अहमद से न तो मिलने दिया जा रहा है न ही उनके पास जाने दिया जा रहा है। संसद में आज बजट पेश होना है। शंका जताई जा रही थी कि बजट टालना न पड़े, इस उद्देश्य से कुछ छिपाया जा रहा है।  
 
सोनिया-राहुल पहुंचे अस्‍पताल
ई अहमद के निधन की सूचना मिलने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को देर रात राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचीं थीं। सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, अहमद पटेल और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद भी थे। अस्पताल प्रशासन ने इन सभी नेताओं को ई अहमद को दखने की इजाजत नहीं दी थी। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस पर कहा था कि यह सरकार का मनमाना रवैया है।  
 
कल आया था हार्ट अटैक 
केरल के मल्लपुरम से सांसद अहमद को कल उस समय दिल का दौरा पड़ा था जब राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्हें दोपहर ढाई बजे आरएमएल ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था और उन्होंने यहीं अंतिम सांस ली।  
 
कौन थे ई अहमद
78 साल के अहमद केरल से सांसद थे। मनमोहन सिंह सरकार में वे विदेश मंत्री थे। वे इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भी थे। अहमद 7 बार चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। इसके अलावा वे पांच बार एमएलए भी रहे। अहमद 2004 से 2009 तक मनमोहन सरकार में विदेश राज्‍यमंत्री रहे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »