25 Apr 2024, 11:08:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अरुण जेटली ने संसद में पेश किया बजट- पांच लाख तक की आय पर घटाया टैक्‍स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2017 9:55AM | Updated Date: Feb 2 2017 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में 2017-18 का बजट पेश कर दिया है। इस बजट की सबसे बड़ी खबर ये है कि इनकम टैक्स घटाकर मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी गई है। अब 2.5 लाख से 5 लाख तक आय वालों का टैक्स 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी हो गया है। वहीं 3 लाख रुपए तक की आय वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। वहीं एक और अहम फैसले में 3 लाख रुपए से ऊपर के कैश ट्रांजेक्शन पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा सरकार ने राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता लाते हुए 2000 से ज्यादा के चंदे का हिसाब देना अनिवार्य कर दिया है। एक व्यक्ति अधिकतम 2000 रुपए ही कैश में बतौर राजनीतिक चंदा दे सकता है। 
 
जेटली ने कहा- इस बजट में बेघरों के लिए साल 2019 तक एक करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा सरकार रोज 133 किमी सड़क बना रही है। बजट में प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के लिए 23 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि गांवों में स्वच्छता 42 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हुई। 
 
जेटली के बजट भाषण की मुख्य बातें
 
5 लाख से ऊपर आय वालों को भी आयकर में राहत मिली है, बाकी टैक्स स्लैब को इनकम टैक्स में 12500 रुपए टैक्स में छूट मिली है। 
पांच लाख तक की आय पर टैक्‍स घटाया गया।  
 
3 से 5 लाख तक आमदनी वालों के लिए आधा टैक्‍स 
 
3 से 5 लाख की आय पर 5%  इनकम टैक्‍स 
 
कालेधन पर वित्त मंत्री ने शेर सुनाया - नई दुनिया है, नया दौर है और नया है उमंग
 
मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए टैक्‍स में छूट दी जाएगी - जेटली
 
कालेधन की जांच के लिए विशेष जांच दल - जेटली
 
अब तीन लाख से ऊपर नकद लेनदेन की इजाजत नहीं, 3 लाख से ऊपर लेनदेन डिजिटल ही होगा - जेटली
 
बुजुर्गों के लिए आधारकार्ड आधारित स्मार्टकार्ड, बजट में बीमारी दूर करने का भी लक्ष्य रखा गया है. टीबी कुष्ठ, चेचक को दूर करने का लक्ष्य - जेटली 
 
सरकार भीम ऐप को बढ़ावा देने के लिए लेन-देन को भीम ऐप के जरिए करने पर विचार कर रही है - जेटली 
 
रक्षा बजट के लिए 2.74 लाख करोड़ - जेटली 
 
फौजियों के लिए केंद्रीकृत यात्रा प्रणाली - जेटली 
 
मनरेगा के लक्ष्‍यों को पूरा किया जाएगा - जेटली 
 
देश से भागने वाले अर्थिक अपराधियों की संपत्ति जब्‍त होगी - जेटली 
 
डिफॉल्‍टरों की संपत्ति कुर्क करने के लिए नए नियम बनेंगे - जेटली 
 
डाकघरों में बन सकेंगे पासपोर्ट - जेटली 
 
कमॉडिटी बाजार में सुधार पर जोर दिया जाएगा - जेटली 
 
ऑनलाइन किया जा सकेगा एफडीआई का आवेदन  - जेटली 
 
नया पीएसयू और ईटीएफ लांच किया जाएगा  - जेटली
 
बैंकों के री-कैपिटलाइजेशन के लिए दस हजार करोड़ रुपए  - जेटली  
 
पीपीपी मॉडल से छोटे शहरों में एयरपोर्ट बनाए जाएंगे - जेटली 
 
हाइवे के लिए 64900 करोड़ रुपये का फंड बनेगा - जेटली 
 
मेट्रो रेल नीति आएगी - जेटली 
 
एलआईसी बुजुर्गों की नई योजना लाएगी - जेटली 
 
गुजरात, झारखंड में नए AIIMS बनेंगे - जेटली 
 
3500 किलोमीटर नई रेलवे लाइन बनेगी - जेटली 
 
2019 तक सारे ट्रेनों में बायो टॉयलेट लगेंगे - जेटली 
 
2020 तक चौकीदार वाले फाटक खत्म किए जाएंगे - जेटली
 
2020 तक मानवरहित क्रॉसिंग खत्‍म होगी - जेटली 
 
IRCTC से ई-टिकट बुकिंग करने पर सर्विस चार्ज नहीं - जेटली 
 
रेल सेफ्टी के लिए 1 लाख करोड़ रूपए - जेटली 
 
रेल्‍वे स्‍टेशनों को दिव्‍यागों के लिए आसान बनाया जाएगा - जेटली 
 
पांच साल के लिए रेल सुरक्षा कोष के लिए एक लाख करोड़ - जेटली 
 
मानव रहित क्रासिंग पूरी तरह खत्‍म - जेटली 
 
स्‍वच्‍छता और सुरक्षा पर जोर राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी बनाने का प्रस्‍ताव - जेटली 
 
परीक्षाओं के लिए नई बॉडी बनेगी - जेटली 
 
मेडिकल में पीजी कोर्स की पांच हजार सीटें बढ़ाई जाएगी - जेटली 
 
दीनदयाल आवास योजना के लिए 4500 करोड़ रुपए का प्रस्‍ताव - जेटली 
 
राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी बनाने का प्रस्‍ताव - जेटली 
 
परीक्षाओं के लिए नई बॉडी बनेगी - जेटली 
 
मेडिकल में पीजी कोर्स की पांच हजार सीटें बढ़ाई जाएगी - जेटली 
 
दीनदयाल आवास योजना के लिए 4500 करोड़ रुपए का प्रस्‍ताव - जेटली 
 
100 इंडिया स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे  - जेटली
 
5 विशेष पर्यटन जोन बनेंगे  - जेटली
 
राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी बनाने का प्रस्‍ताव - जेटली 
 
परीक्षाओं के लिए नई बॉडी बनेगी - जेटली 
 
मेडिकल में पीजी कोर्स की पांच हजार सीटें बढ़ाई जाएगी - जेटली 
 
दीनदयाल आवास योजना के लिए 4500 करोड़ रुपए का प्रस्‍ताव - जेटली 
 
100 इंडिया स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे  - जेटली
 
5 विशेष पर्यटन जोन बनेंगे  - जेटली
 
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी बनाने का प्रस्ताव  - जेटली
 
गांवों में महिला शक्ति केंद्र बनाए जाएंगे  - जेटली
 
नोटबंदी की वजह से ब्याज दरों में कमी आई  - जेटली
 
टेक्सटाइल सेक्टर में रोजगार की योजना कामयाब - जेटली
 
स्कूलों के लिए नया सालाना शिक्षा कार्यक्रम  - जेटली
 
ग्रामीण और कृषि से जुड़े क्षेत्रों के लिए 1,87,223 करोड़ रुपए  - जेटली
 
फसल बीमा के लिए 9 हजार करोड़ रुपए  - जेटली
 
किसानों के कर्ज के लिए 10 लाख करोड़ रुपए का लक्ष्य - जेटली
 
रेलवे बजट को आम बजट में शामिल करना ऐतिहासिक, रेलवे के सुधार के लिए कई सूत्रीय एजेंडा बनाया है - जेटली
 
भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में चमकता सितारा  - जेटली
 
महंगाई दर 2 से 6 फीसदी के बीच रहेगी - जेटली
 
नोटबंदी एक बड़ा फैसला, इससे लंबी अवधि में फायदा होगा, कालेधन पर लगेगी रोक - जेटली
 
2016-17 में सकल घरेलू उत्पाद की दर 7 फीसदी रही - जेटली
 
नोटबंदी से अर्थव्यवस्था की सफाई हुई, भ्रष्टाचार में कमी आई - जेटली
 
सरकार ने रोजगार बढ़ाने पर दिया जोर, गरीबों को घर बनाने के लिए करेंगे मदद - जेटली
 
नोटबंदी के फायदे गरीबों तक पहुंचाएंगे - जेटली
 
सबको सस्ते घर देना हमारा लक्ष्य - जेटली
 
किसानों की आय 5 साल में दोगुनी करेंगे, किसानों का उत्पाद बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा - जेटली
 
बजट में युवाओं पर फोकस, किसानों को अब समय पर मिलेगा कर्ज - जेटली
 
किसानों के कर्ज के लिए 10 लाख करोड़ रुपए का लक्ष्य - जेटली
 
कृषि विकास दर 4.1 प्रतिशत, इस बार फसल अच्छी रहेगी - जेटली
 
गांवों के विकास पर ज्यादा खर्च पर बजट का फोकस है और गांवों में आर्थिक सुधार की कोशिश हो रही है - जेटली
 
नोटबंदी के बाद बैंक कर्ज सस्ते कर सकेंगे - जेटली
 
नोटबंदी का बुरा असर जल्द खत्म होगा - जेटली
 
नोटबंदी का फैसला साहसिक है और इससे बदली स्थिति जल्द सामान्य होगी - जेटली
 
भ्रष्टाचार के के खिलाफ नोटबंदी कारगर साबित होगी - जेटली
 
भ्रष्टाचार के के खिलाफ नोटबंदी कारगर साबित होगी - जेटली
 
सरकार ने कालेधन के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और इस पर लगाम लगाई है - जेटली
 
GST आर्थिक सुधार का बड़ा कदम है, टैक्स चोरी की आदत बन गई थी - जेटली
 
अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए नोटबंदी की - जेटली
 
भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है, विदेशी निवेश भारत में बढ़ा है - जेटली
 
2017 में विकास की रफ्तार तेज होगी - जेटली
 
भारत पूरी दुनिया में सबसे बड़ा विनिर्माणकारी देश - जेटली
 
वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत चमकता सितारा - जेटली
 
मुश्किल हालात में भी भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर है - जेटली
 
विकास का लाभ गरीबों तक पहुंचाने की कोशिश की गई  - जेटली
 
पिछले दो साल में सिस्टम में कई बदलाव हुए - जेटली
 
सरकार ने महंगाई काबू रखने में सफलता पाई - जेटली
 
सबको फायदा मिले ये सरकार की कोशिश - जेटली
 
कांग्रेस ने बजट पेश होने का विरोध किया। 
 
स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा - बजट तो पेश होगा ही, संवैधानिक बाध्यता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »