29 Mar 2024, 16:46:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बजट सत्र: राष्ट्रपति ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2017 1:03PM | Updated Date: Feb 2 2017 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के साथ मंगलवार को शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का मकसद सबका साथ, सबका विकास है। यह पहला मौका है जब रेल बजट अलग से पेश नहीं किया जाएगा। यह आम बजट का हिस्सा होगा। इसके अलावा सदन में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा।

बजट अपने समय से एक महीने पहले पेश किया जा रहा है। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह सत्र काफी अहम है। राष्ट्रपति ने पिछले साल सितंबर में हुए सर्जिकल स्ट्राइक की भी तारीफ की। प्रणब ने कहा - सर्जिकल स्ट्राइक से आतंक को करारा जवाब मिला है। 

जेटली पेश करेंगे आर्थिक सर्वेक्षण 
राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद अब वित्त मंत्री अरुण जेटली आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे। सालाना आर्थिक सर्वेक्षण के जरिए सरकार देश की अर्थव्यवस्था पर रिपोर्ट देती है। यह देश की अर्थव्यवस्था की संभावनाओं और चुनौतियों का एक ब्यौरा होता है। इसमें सेक्टर के हिसाब ब्यौरा होता है। साथ ही उन पर टिप्पणियां और आवश्यक सुधार के उपाए सुझाए जाते हैं। 
 
पहली बार होगा ऐसा 
राष्‍ट्रपति ने संसद के बजट सत्र को संबोधित करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में बाद पहली बार रेल बजट अलग से नहीं लाया जाएगा। सरकार ने इस वर्ष से रेल बजट को भी आम बजट का हिस्सा बना दिया है, पहले रेल बजट अलग से पेश किया जाता था। 93 साल में ऐसा पहली बार होगा जब रेल बजट अलग पेश नहीं होगा। यही नहीं पहली बार आम बजट फरवरी की आखिरी तारीखों की बजाय 1 फरवरी को पेश होगा। 
 
सरकार का मकसद 'सबका साथ सबका विकास' 
राष्‍ट्रपति ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सबका साथ सबका विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने गरीबों को स्वच्छ ईंधन के रूप में रसोई गैस उपलब्ध कराने, स्वच्छ भारत अभियान, जन धन खाते खुलवाने के कार्यों का उल्लेख करते हुये कैशलेस कार्यक्रम की शुरुआत का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार लोगों को स्वास्थ सेवाएं और स्वस्छ पेय जल उपलब्ध कराने के साथ साथ गरीबों को आवास उपलब्ध कराने पर भी जोर दे रही है।
 
राष्ट्रपति के अभिभाषण की मुख्य बातें
वन रैंक, वन पेंशन लागू किया गया: राष्ट्रपति
कालेधन के मॉरिशस-सिंगापुर रूट बंद: राष्ट्रपति
सर्जिकल स्ट्राइक से आतंक को करारा जवाब: राष्ट्रपति 
नॉर्थ-ईस्ट में पर्यटन को बढ़ावा दिया गया: राष्ट्रपति 
हल्दिया गैस पाइप लाइन योजना को हरी झंडी: राष्ट्रपति
आतंकवाद को मुहंतोड़ जवाब मिला : राष्‍ट्रपति 
आतंक के खिलाफ सर्जिकल स्‍ट्राइक की गई : राष्‍ट्रपति 
सरकार ने सफल सर्जिकल स्‍ट्राइक की : राष्‍ट्रपति 
एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर तैयार को तैयार : राष्‍ट्रपति 
एक भारत, श्रेष्‍ठ भारत प्रोग्राम : राष्‍ट्रपति 
दिव्यांगों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण दिया: राष्ट्रपति
सरकार की योजना से दाल की कीमतें घटी: राष्ट्रपति
24 लाख युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग: राष्ट्रपति
स्टार्ट अप इंडिया से से गरीबों को रोजगार: राष्ट्रपति
रोजगार बढ़ाने के लिए 6000 करोड़ रुपए का बजट : राष्ट्रपति
पीएम फसल बीमा से किसानों को लाभ पहुंचा: राष्ट्रपति
मातृत्व अवकाश 12 हफ्ते से 26 हफ्ते किया : राष्ट्रपति
साक्षी मलिक और दीपा करमाकर भारत की नारी शक्ति: राष्ट्रपति
इंद्रधनुष योजना से 55 लाख बच्चों की मदद: राष्ट्रपति
कई सालों बाद अच्छा मानसून: राष्ट्रपति 
सॉयल हेल्थ कार्ड किसानों की ताकत: राष्ट्रपति 
हर बेघर को घर देना चाहते हैं: राष्ट्रपति
महिलाओं और बच्चों की सेहत का खास ख्याल: राष्ट्रपति
अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्छ भारत अभियान: राष्ट्रपति
स्वच्छ भारत अभियान आंदोलन बना: राष्ट्रपति
मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों का टिकाकरण: राष्ट्रपति
सब्सिडी छोड़ने का फायदा गरीबों को मिलेगा: राष्ट्रपति
सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है: राष्ट्रपति
स्वच्छ भारत मिशन आंदोलन बना: राष्ट्रपति
बैंकिंग सुविधाओं से गरीबों को जोड़ा गया: राष्ट्रपति
पोस्ट ऑफिस भी बैंक की तरह काम कर रहे हैं: राष्ट्रपति
कालेधन के खिलाफ लड़ाई सराहनीय: राष्ट्रपति
पहली बार आम बजट और रेल बजट साथ: राष्ट्रपति
नोटबंदी के दौरान नागरिकों ने पूरा सहयोग किया: राष्ट्रपति
संसद का ये सत्र ऐतिहासिक है: राष्ट्रपति
 
नई परंपरा की शुरुआत 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र से पहले मीडिया से बात करते हुए उम्मीद जताई की विपक्षी दल चर्चा में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा - मुझे उम्मीद है सभी राजनीतिक दल इस बार सदन को उत्तम चर्चा के साथ आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने 1 फरवरी को पेश हो रहे बजट पर कहा कि नई परंपरा की शुरुआत हो रही है। 
 
संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि सदन का सर्वाधिक उपयोग जनहित के लिए होगा। बजट पर भी बारीकी से चर्चा की जाएगी। मोदी ने कहा- देश के इतिहास में पहली बार एक फरवरी को बजट पेश किया किया जा रहा है। पहले बजट शाम 5 बजे पेश होता था। 
 
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में इसका समय परिवर्तित किया गया और यह सुबह पेश किया जाने लगा। आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश होने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा - सदन में इस पर व्यापक चर्चा होगी। हमें भरोसा है कि सभी दल उत्तम चर्चा के लिए बजट सत्र का सदुपयोग करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »