29 Mar 2024, 15:46:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बेनामी संपत्ति धारकों के खिलाफ IT की कार्रवाई, 87 नोटिस जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2017 11:50PM | Updated Date: Jan 30 2017 11:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद कालाधन धारकों के खिलाफ आयकर विभाग ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। आयकर विभाग ने सोमवार को बेनामी विनिमय कानून के तहत देशभर में 42 मामलों में 87 नोटिस जारी किए हैं। 

 
साथ ही विभाग ने बैंक में करोड़ों की जमा राशि को कुर्क कर दिया है। इस कानून में भारी जुर्माना और अधिकतम सात साल के सश्रम कारावास के प्रावधान हैं।
      
पिछले साल 8 नवंबर को सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद विभाग ने लोगों को चेतावनी देते हुए सार्वजनिक विज्ञापन जारी किया था। विभाग ने कहा था कि किसी दूसरे के खाते में बेनामी संपत्ति जमा कराने पर बेनामी संपत्ति विनिमय अधिनियम, 1988 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 1 नवंबर 2016 को जारी किया गया था।
 
बेनामी संपत्ति की गहन जांच-पड़ताल के बाद आयकर विभाग ने सेक्शन 24 के तहत 87 लोगों को नोटिस जारी किया है। जिन्हें नोटिस जारी किया गया है उसमें चल और अचल दोनों बेनामी संपत्ति वाले लोग शामिल हैं।
 
बता दें कि सरकार के नए अधिनियम को लागू करने की जिम्मेदारी आयकर विभाग को ही दी गई है। विभाग के अधिकारी ने कहा कि डिपार्टमेंट अभी कुछ और नोटिस जारी करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »