20 Apr 2024, 10:48:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2017 4:17PM | Updated Date: Jan 23 2017 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 121वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने अपने संदेश में कहा मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर सलाम करता हूं। उनके पराक्रम ने भारत को औपनिवेशिकता दासता से मुक्ति दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई।
 
नेताजी बोस एक प्रखर मेधाशक्ति के धनी थे जिन्होंने हमेशा समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों के कल्याण एवं हितों के बारे में सोचा। प्रधानमंत्री ने कहा मुझे इस बात का गर्व है कि हमारी सरकार को दशकों पुरानी लोकप्रिय मांग को पूरा करते हुए नेताजी बोस से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने का अवसर मिला। नेताजी से जुड़ी फाइलें वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »