26 Apr 2024, 02:25:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पंजाब चुनाव: बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2017 5:01PM | Updated Date: Jan 22 2017 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली  ने जालंधर में रविवार को बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया। बीजेपी ने घोषणा पत्र में कई लोकलुभावन वादे किए हैं। घोषणापत्र में किसान, मजदूर और गरीबों का खास ख्याल रखा गया है।

जेटली ने लगभग पूरा घोषणा पत्र पंजाबी में बताया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि हम कोशिश करेंगे कि एक जुलाई से जीएसटी लागू हो जाए। जेटली ने कहा कि भाजपा का शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन पहले की तरह जारी रहेगा और आगे भी विकासात्मक कार्य होंगे, अगर पंजाब की जनता उन्हें दोबारा काम करने का मौका देती है।
 
भाजपा ने घोषणा पत्र में कई लोकलुभावन वादे किए हैं। बीजेपी ने हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार और गरीब परिवार को घर देने का वादा किया। पंजाब के किसानों के लिए बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में जगह दी है। घोषणा पत्र के मुताबिक छोटे किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। गरीब परिवारों की बेटी के लिए पीएचडी तक की पढ़ाई मुफ्त करवाई जाएगी। सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल की जाएगी।
 
बीजेपी ने घोषणापत्र में कहा कि आतंकवाद प्रभावित परिवारों को राहत दी जाएगी और सहायता के रूप में पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। दलित व पिछड़ा वोट बैंक पाने के लिए मेनिफेस्टो में कहा गया है कि दोबारा अकाली-भाजपा सरकार आने पर दलित व पिछड़े परिवारों को प्लाट, घर व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा नीला कार्ड धारकों को दो किलो देशी घी व पांच किलो चीनी दी जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »