19 Apr 2024, 18:37:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गणतंत्र दिवस परेड में नौसेना करेगी अपनी पनडुब्बियों का प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2017 7:58PM | Updated Date: Jan 20 2017 7:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नौसेना एलिट मरीन कमांडो,पनडुब्बी कालवरी और खंडेरी और जंगी जहाज चेन्नई का गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शन करेगी। समुद्र में इनकी ताकत को एक झांकी के रूप में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, पी...81 लंबे समय के समुद्री गश्त विमान का एक मॉडल भी गणतंत्र दिवस परेड में नौसेना की झांकी का हिस्सा होगा। इसके शामिल किए जाने से गहरे समुद्र में निगरानी क्षमता काफी बढ़ी है।

चूंकि नौसेना की पनडुब्बी शाखा इस साल अपनी स्वर्ण जयंती मना रही है, इसलिए 2017 को चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल सुनिल लांबा ने ‘पनडुब्बी वर्ष’ घोषित किया है। पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को इस साल मार्च में सेवा में शामिल किए जाने की संभावना है आईएनएस खंडेरी को दिसंबर में या अगले साल की शुरूआत में नौसेना की सेवा में शामिल किए जाने की उम्मीद है। परेड में नौसेना के 144 युवा सैनिकों की टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर अपर्णा नायर करेंगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »