28 Mar 2024, 23:45:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन की खातिर कांग्रेस 100 सीटें और उप-मुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है। उप-मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के जरिए कांग्रेस खुद को चुनाव में मजबूत दावेदार दिखाना चाहती है। बता दें अखिलेश खेमे की ओर से समाजवादी पार्टी और साइकिल सिंबल जीतने के बाद गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि सपा कांग्रेस के साथ उनके शर्तों पर नहीं, बल्कि अपने शर्तों पर गठबंधन करना चाहती है।  

क्यों नहीं देना चाहती सपा ज्यादा सीट? 
कहा जा रहा है कि गठबंधन की देरी के पीछे रामगोपाल यादव हैं, जो कांग्रेस को ज्यादा सीट देने के पक्ष में नहीं हैं, उनका कहना है कि 2012 चुनावों में कांग्रेस को 28 सीटें मिली थी, जिसके हिसाब से उसे 60 से ज्यादा सीटें नहीं मिलनी चाहिए लेकिन कांग्रेस इससे ज्यादा की डिमांड कर रही है। 
 
बीजेपी लाई 4जी प्लान
उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी सपा कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन की तैयारी कर रही है। 14 साल से सूबे में वनवास झेल रही भाजपा ने अब अपने विरोधियों को मात देने के लिए 4जी प्लान तैयार किया है। ये प्लान पूरी तरह से किसान केंद्रित है। भाजपा के इस 4जी प्लान में गांव, गंगा, गीता और गाय के संरक्षण की बात कही गई है। भाजपा के किसान मोर्चा के अध्यक्ष और उप्र के भदोही से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने
पार्टी के इस 4जी प्लान की जानकारी दी। 
 
ऐसा है यूपी में सीटों का गणित
यूपी विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं। 2012 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने 224 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। पिछले चुनावों में बसपा को 80, बीजेपी को 47, कांग्रेस को 28, रालोद को 9 और अन्य को 24 सीटें मिलीं थीं। 
 
सपा और कांग्रेस का गठबंधन फार्मूला
1. समाजवादी पार्टी कांग्रेस के लिए 70 और अजित सिंह की पार्टी के लिए 20 से 25 सीटें छोड़ने को तैयार। हालांकि 30 पर सपा और कांग्रेस के बीच खींचतान मची है। 
2. सपा का प्रस्ताव कांग्रेस और सपा दोनों अपनी जीती हुई सीट या उन सीटों पर चुनाव लड़े जिन पर वह दूसरे स्थान पर रही है। 
3. इस फार्मूले से कांग्रेस के हिस्से में 59 और सपा के हिस्से में 301 सीटें आएंगी। 
4. वहीं कांग्रेस का दावा 100 सीटों पर हैं वह इससे कम सीटों पर मानने पर राजी नहीं है, इसी कारण अभी सीटों की संख्या पर पेंच फंसा है। 
5. सपा सूत्रों के अनुसार अगर कांग्रेस अपनी जीती हुई सीटें और दूसरे नंबर वाली सीटों पर चुनाव लड़ती है तो गठबंधन की राह आसान हो जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »