28 Mar 2024, 16:15:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन में शिंदे समेत कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2017 8:08PM | Updated Date: Jan 18 2017 8:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को देशभर में आरबीआई की शाखाओं के बाहर-धरना प्रदर्शन किया। दिल्ली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता देश के अलग-अलग शहरों में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दफ्तर का घेराव कर रहे हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने देशभर में 25 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालयों का घेराव किया।

गुजरात के अहमदाबाद में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे, शंकर सिंह वाघेला और अन्य कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। मुंबई में रणदीप सिंह सुरजेवाला, अशोक चव्हण, संजय निरुपण और अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा नागपुर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। दूसरी तरफ असम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के नोटबंदी अभियान के विरोध में यहां धरना दिया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन वोरा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »