20 Apr 2024, 08:50:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस को कौशल्या, बीजेपी को कैकेयी बोलकर खुद को राम जैसा बता गए सिद्धू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2017 11:36AM | Updated Date: Jan 16 2017 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। कांग्रेस में शामिल होने के बाद नवजोत सिहं सिद्धू पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। सिद्धू ने सोमवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जन्‍मजात कांग्रेसी हूं। मेरा अस्तित्‍व पैदाइशी कांग्रेस है। मैं अपनी जड़ से वापस जुड़ गया हूं। मेरे पिता सरदार भगवंत सिंह सिद्धू ने 40 साल कांग्रेस की सेवा की। मेरी ये घर वापसी है। इस दौरान अपनी पुरानी पार्टी पर करारा हमला करते हुए सिद्धू ने बीजेपी को कैकेयी बताया तो कांग्रेस को कौशल्या। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सिद्धू लगभग 70 रैलियां करेंगे।
 
बादल को कुर्सी खाली करनी होगी
सिद्धू ने कहा कि ये मेरी निजी लड़ाई नहीं है। पंजाब के स्वाभिमान की लड़ाई है। पंजाब की साख धूल में मिलाकर रख दी गई है। ड्रग्स पंजाब की सच्चाई बन गई है। ड्रग्स पंजाब के युवाओं को बर्बाद कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर निशाने साधते हुए सिद्धू ने कहा कि भाग बादल भाग, जनता आती है।
 
बादल को कुर्सी खाली करनी होगी। आज पंजाब की स्थिति ये है कि इसकी दुर्गति पर फिल्में बन रही हैं। सिद्धू ने कहा कि मैं हैरान हूं कि किसी ने नहीं कहा कि ड्रग्स पंजाब की सच्चाई है। ये किसी और राज्य में नहीं है। जो पंजाब हरित क्रांति के लिए जाना जाता था, आज सफेद चिट्टे (ड्रग्स) के लिए जाना जाता है। 

मैं तुम्हारी पोल खोलूंगा
सिद्धू ने कहा कि पार्टियां अच्छी या बुरी नहीं होतीं। उन्हें चलाने वाले अच्छे या बुरे होते हैं। अकाली दल कभी पवित्र जमात था। आज एक जायदाद बन गया है। किसी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने से कुछ नहीं होगा, पॉलिसी से होगा। सिद्धू ने सुखबीर सिंह बादल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार के खजाने को लूट लिया गया है। पंजाब पर दो लाख करोड़ रुपए का कर्ज हो गया। तुम धंधा करते हो, मैं बेनकाब करूंगा। मैं तुम्हारी पोल खोलूंगा। 
 
किसी के भी साथ काम करने को तैयार 
कैप्टन अमरिंदर के साथ मनमुटाव पर सिद्धू ने कहा कि जब लालू और नीतीश एक हो सकते हैं तो हम क्यों नहीं। सबकुछ संभव है। मैं किसी के भी साथ काम करने को तैयार हूं। जो कांग्रेस हाईकमान कहेगा, वो करूंगा। बीजेपी पर उन्होंने कहा कि मेरा बीजेपी से कोई मनमुटाव नहीं है। मैं बीजेपी में रहकर बादल के खिलाफ लड़ा। बीजेपी ने अकाली दल के साथ गठबंधन चुना, मैंने पंजाब चुना। 
 
क्यो छोड़ी बीजेपी?
बीजेपी छोड़ने के सवाल पर सिद्धू ने कहा- बीजेपी ने गठबंधन चुना, मैंने पंजाब को चुना। 2014 में लोकसभा का टिकट नहीं मिलने पर अपना दर्द बयान करते हुए सिद्धू ने कहा कि वो भगोड़ा होने के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें दूसरे राज्य में सेफ सीट का ऑफर दिया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »