25 Apr 2024, 20:05:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल से मिलकर कांग्रेस के हुए सिद्धू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2017 1:09PM | Updated Date: Jan 15 2017 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेट से राजनीति में आए नवजोत सिंह सिद्धू काफी अटकलों के बाद रविवार को आखिरकार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सिद्धू ने रविवार को राहुल गांधी से मुलाकात की जिसके बाद उन्‍होंने कांग्रेस की सदस्‍यता ले ली। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर बीजेपी छोड़ पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। खबर है कि कांग्रेस पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की जलालाबाद सीट से सिद्धू को चुनाव लड़ा सकती है।

 
अमृतसर (पूर्व) सीट पर कोई उम्मीदवार घोषित नहीं
कांग्रेस द्वारा जारी 10 उम्मीदवारों की चौथी सूची में अमृतसर (पूर्व) सीट पर कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि सिद्धू इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसी सीट से उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू विधायक हैं। 
 
चार फरवरी को होगा मतदान
पूर्व कांग्रेस विधायक राजकुमार गुप्ता को जालंधर उत्तर सीट से तेजिंदर बिट्टू की जगह उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि भदौर (अनुसूचित जाति) सीट से निर्मल सिंह निम्मा के स्थान पर जोगिंदर सिंह पंजग्रैन को टिकट दिया गया है। कांग्रेस कुल 117 सीटों में से 108 सीटों के लिए उम्मीदवार के नाम घोषित कर चुकी है। मतदान चार फरवरी को होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »