20 Apr 2024, 02:02:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेना दिवस पर पीएम ने किया सैनिकों सलाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2017 12:47PM | Updated Date: Jan 15 2017 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश की रक्षा में हर पल लगी रहने वाली भारतीय सेना आज 69वां सेना दिवस मना रही है। भारत में हर वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के साहस को सलाम करते हुए जवानों और उनके परिवार को बधाई दी। 

 
आर्मी चीफ ने पाकिस्‍तान को चेताया
वहीं, सेना की सालगिरह पर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि LoC पर नापाक हरकत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। रावत रावत ने जवानों के वीडियो जारी करने पर बोला कि इससे वीर जवानों का मनोबल टूटता है। 
 
...तो फिर से हो सकते हैं सर्जिकल स्ट्राइक 
आर्मी चीफ ने कहा- हाल के दिनों में सीमा पर सीजफायर उल्लघंन के मामलों में कमी आई है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान से साफ-साफ कहा कि, अगर वे आने वाले दिनों में फिर से ऐसा करता है तो उस पर फिर से सर्जिकल स्ट्राइक हो सकते हैं।
 
पीएम ने किया सैनिकों सलाम
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया- सेना दिवस के मौके पर सभी जवानों, दिग्गजों और परिवारों को बधाई। हम भारतीय सेना के साहस और अमूल्य सेवा को सलाम करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना देश की संप्रभुता की रक्षा और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की रक्षा में हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा- सेना के त्याग और बलिदान पर हमें गर्व है।  125 करोड़ भारतीय शांति से रह सकें, इसके लिए वे अपनी जान हथेली पर रखकर चलते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »