23 Apr 2024, 12:23:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एयर इंडिया दुनिया की तीसरी सबसे खराब एयरलाइंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2017 11:43AM | Updated Date: Jan 10 2017 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया दुनिया की तीसरी सबसे खराब एयरलाइंस दर्ज की गई है। खराब एयरलाइंस में सबसे ऊपर सेहरा इल-अल एयरलाइंस और दूसरे नंबर पर आइसलैंड एयरलाइंस है, जबकि सबसे बेहतरीन एयरलाइंस नीदरलैंड की केएलएम एयरलाइंस चुनी गई है। विमानन कंपनी फ्लाइटस्टेट्स ने एक सर्वे के आंकड़े सार्वजनिक करते हुए यह खुलासा किया है। रिपोर्ट साल 2016 की है, जिसे एयरलाइंस की खामियों और पैसेंजर्स की शिकायतों के आधार पर तैयार किया गया है।

फ्लाइटस्टेट्स हर साल जारी करती है सूची
कंपनी फ्लाइटस्टेट्स हर साल सबसे अच्छी और सबसे खराब हवाई यात्रा मुहैया कराने वाली कंपनियों की सूची जारी करती है। कंपनी के मुताबिक, एयरलाइंस की सूची जारी करने से पहले तकरीबन 500 माध्यमों से आंकड़े इकट्ठा किए जाते हैं। इनमें हवाई यात्रा की समय पाबंदी, हवाई जहाजों की साफ-सफाई, यात्रियों से व्यवहार और उन्हें दी जाने वाली सुविधा के आंकड़े शामिल हैं। फ्लाइटस्टेट्स के उपाध्यक्ष जिम हेत्जेल के मुताबिक, यह सूची तैयार करना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। इन आंकड़ों को संयुक्त राज्य अमरीका का परिवहन विभाग भी इस्तेमाल करता है।
 
साल 2016 की दस सबसे खराब एयरलाइंस
1. इल अल - 56 फीसदी
2. आइसलैंड एयर- 41.05 फीसदी 
3. एयर इंडिया- 38.71 फीसदी 
4. फिलीपाइन एयरलाइन्स- 38.33 फीसदी 
5. आसियाना एयरलाइन्स- 37.46 फीसदी 
6. चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स - 35.8 फीसदी 
7. हॉन्ग-कॉन्ग एयरलाइन्स - 33.42 फीसदी 
8. एयर चाइना - 32.73 फीसदी 
9. कोरियन एयरलाइन्स - 31.74 फीसदी 
10. हैनन एयरलाइन्स - 30.3 फीसदी। 

2016 की दस सबसे बेहतर एयरलाइन्स
1. केएलएम- 11.47 फीसदी 
2. एलबेरिया- 11.82 फीसदी 
3. जल - 12.2 फीसदी 
4. कतर एयरवेज- 13.66 फीसदी
5. ऑस्ट्रियन - 14.26 फीसदी
6. एएनए- 14.46 फीसदी
7. सिंगापुर एयरलाइन्स - 14.55 फीसदी
8. डेल्टा एयरलाइन्स - 14.83 फीसदी
9. टैम लिनहास अरियास - 14.93 फीसदी 
10. कंतास - 15.7 फीसदी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »